पितृपक्ष महासंगम मेला–2026 के सफल आयोजन एवं समापन के उपरांत गया नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक श्री सानोज शर्मा जी को सम्मानित किए जाने पर हम गया नगर निगम, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय एवं सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
यह सम्मान श्री सानोज शर्मा जी के नेतृत्व, समाजसेवा के प्रति समर्पण तथा श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा में सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन के योगदान के लिए गर्व का विषय है।
पितृपक्ष महासंगम मेला–2026 के दौरान सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं को चाय, बिस्कुट, शुद्ध पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराकर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।
यह सम्मान हमारे पूरे सुकन्या परिवार के लिए प्रेरणा है। हम संकल्प लेते हैं कि भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
आपका सम्मान, हमारे पूरे संगठन का गौरव है।